भारत के विश्व विरासत स्थल
भारत के विश्व विरासत स्थल(World Heritage Sites in india)
विश्व धरोहर/ विरासत दिवस (World Heritage Day)प्रतिवर्ष 18 अप्रैल को मनाया जाता है ।
विश्व विरासत दिवस का इतिहास -
संयुक्त राष्ट्र की संस्था UNSCO की पहल पर एक अंतर्राष्ट्रीय संधि की गई जो विश्व के सांस्कृतिक प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के हेतु प्रतिबद्ध है यह संधि सन 1972 में लागू की गई।
पहला विश्व विरासत दिवस सन 1982 में इकोमार्क (इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मोनुमेंट्स एंड साइट्स) नामक संस्था द्वारा ट्यूनिशिया में मनाया गया ।
पहला विश्व विरासत दिवस 18 अप्रैल को 'विश्व स्मारक और पुरातत्व स्थल दिवस' के रूप में मनाया गया था।
यूनेस्को ने नवम्बर,1983 में अपने 22 वें सत्र में 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पारित किया था इस प्रकार 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस के रूप में मनाया जाने लगा।
प्रारंभ में मुख्यतया तीन श्रेणियों में धरोहर स्थलों को शामिल किया गया ।
-प्राकृतिक धरोहर स्थल
-सांस्कृतिक धरोहर स्थल
- मिश्रित धरोहर स्थल
उद्देश्य -
पूरे विश्व में मानव सभ्यता से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता लाना ।
यूनेस्कों के मुताबिक दुनिया भर में आज 1121 वर्ल्ड हैरिटेज साइज मौजूद है. इसमें 869 सांस्कृतिक, 213 प्राकृतिक और 39 दोनों का मिक्स यानि की मिला जुला है।
भारत में वर्तमान में 39 विश्व विरासत / धरोहर स्थल है ।
हर साल विश्व विरातस दिवस की अलग-अलग थीम होती है.
विश्व विरासत दिवस 2020 की थीम –
'साझा संस्कृति', 'साझा विरासत' और 'साझा जिम्मेदारी' ( Shared Culture, Shared Heritage, Shared Responsibility )
·
भारत के सभी विश्व विरासत स्थल निम्न प्रकार है -
भारत के विश्व विरासत स्थल | ||||
क्रम संख्या | विरासत स्थल | स्थान | वर्ष | |
1. | ताजमहल | आगरा,उत्तर प्रदेश | 1983 | |
2. | आगरा का किला | आगरा,उत्तर प्रदेश | 1983 | |
3. | एलोरा की गुफाएं | महाराष्ट्र | 1983 | |
4. | अजंता की गुफाएं | औरंगाबाद,महाराष्ट्र | 1983 | |
5. | महाबलिपुरम स्मारक | तमिलनाडु | 1984 | |
6. | कोणार्क का सूर्य मंदिर | उड़ीसा | 1984 | |
7. | केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान | भरतपुर,राजस्थान | 1985 | |
8. | मानस राष्ट्रीय उद्यान | असम | 1985 | |
9. | काजीरंगा नेशनल पार्क | असम | 1985 | |
10. | फतेहपुर सीकरी | उत्तरप्रदेश | 1986 | |
11. | गोवा के चर्च और कान्वेंट | गोवा | 1986 | |
12. | हम्पी स्मारक | कर्नाटक | 1986 | |
13. | खजुराहो का मंदिर | मध्यप्रदेश | 1986 | |
14. | एलिफेंटा की गुफाएं | महाराष्ट्र | 1987 | |
15. | चोल मंदिर | तमिलनाडु | 1987 | |
16. | सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान | पश्चिम बंगाल | 1987 | |
17. | पत्तदकल स्मारक समूह | कर्नाटक | 1987 | |
18. | नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 1988 | |
19. | साँची के बौद्ध स्तूप | मध्यप्रदेश | 1989 | |
20. | हुमायूँ का मकबरा | दिल्ली | 1993 | |
21. | क़ुतुब मीनार एव अन्य स्मारक | दिल्ली | 1993 | |
22. | भारतीय पर्वतीय रेल | दार्जिलिंग हिमालयी रेल | पश्चिम बंगाल | 1999 |
निलगिरी पर्वतीय रेल | तमिलनाडु | 1999 | ||
कालका शिमला रेलवे | हिमाचल प्रदेश | 1999 | ||
23. | बोधगया का महाबोधि मंदिर | गया,बिहार | 2002 | |
24. | भीम बेटका की गुफाएं | मध्यप्रदेश | 2003 | |
25. | छत्रपति शिवाजी टर्मिनल्स | महाराष्ट्र | 2004 | |
26. | चांपानेर-पावागढ़ पुरातत्व उद्यान | गुजरात | 2004 | |
27. | फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान | उत्तराखंड | 2005 | |
28. | दिल्ली का लाल किला | दिल्ली | 2007 | |
29. | जंतर –मंतर | जयपुर,राजस्थान | 2010 | |
30. | पश्चिमी घाट | महाराष्ट्र,गोवा,केरल,तमिलनाडु और कर्नाटक | 2012 | |
31. | राजस्थान के पहाड़ी दुर्ग | चित्तौडगढ़ का किला | चित्तौडगढ़ | 2013 |
सोनार किला | जैसलमेर | 2013 | ||
आमेर का किला | जयपुर | 2013 | ||
गागरोंन किला | झालावाड | 2013 | ||
रणथम्भौर किला | सवाईमाधोपुर | 2013 | ||
कुम्भलगढ़ का किला | राजसमन्द | 2013 | ||
32. | ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान | हिमाचल प्रदेश | 2014 | |
33. | रानी की वाव | गुजरात | 2014 | |
34. | कंचनजंघा राष्ट्रीय उद्यान | सिक्किम | 2016 | |
35. | नालंदा विश्वविद्यालय | बिहार | 2016 | |
36. | ली कोर्बुजिए के वास्तुशिल्प | चंडीगढ़ | 2016 | |
37. | अहमदाबाद का ऐतिहासिक शहर | अहमदाबाद,गुजरात | 2017 | |
38. | मुंबई का विक्टोरियन और आर्ट डेको एन्सेंबल | मुंबई,महाराष्ट्र | 2018 | |
39. | जयपुर | राजस्थान | 2019 |
0 Comments